बिहार में सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार पुलिस में 15,000 से अधिक होमगार्ड की बंपर भर्ती का ऐलान किया गया है। इसको लेकर युवाओं को अभी से ही सतर्क होने की जरूरत है।
होमगार्ड भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह बड़ी खबर है कि 15,000 पदों पर भर्ती आने वाली है, जिसके लिए रोस्टर वैकेंसी जारी हो गई है। जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया जाएगा। नई अधिसूचना के अनुसार, बिहार में होमगार्ड की भर्ती 30 अप्रैल 2025 तक पूरी कर ली जाएगी, जिसमें शारीरिक दक्षता परीक्षा के साथ-साथ अन्य परीक्षण होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को इसके बाद प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा।

बिहार सरकार द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए गृहरक्षकों के स्वच्छ नामांकन के लिए बिहार गृह रक्षा वाहिनी में 15,000 पदों के नामांकन की तैयारी उच्च प्राथमिकता के आधार पर चल रही है। इसके लिए समिति ने विभिन्न निर्देश भी जारी किए हैं। नोटिस में दिए गए एक निर्देश में भर्ती प्रक्रिया की समाप्ति की जानकारी भी दी गई है। कहा गया है कि होमगार्ड भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा सहित चयन प्रक्रिया 30 अप्रैल 2025 तक पूरी कर लेनी है एवं प्रशिक्षण हेतु अनुशंसा मुख्यालय को भेज दी जानी है। इस बहाली को लेकर जिला वार होमगार्ड की रिक्तियां भी जारी की गई हैं, जो 31 दिसंबर 2024 के अनुसार हैं।

| जिला का नाम | वैकेंसी |
|---|---|
| पटना | 1479 |
| नालंदा | 812 |
| भोजपुर | 511 |
| रोहतास | 559 |
| बक्सर | 312 |
| कैमूर/भभुआ | 241 |
| गया | 909 |
| नवादा | 361 |
| जहानाबाद | 317 |
| अरवल | 0 |
| औरंगाबाद | 217 |
| मुजफ्फरपुर | 296 |
| सीतामढ़ी | 439 |
| शिवहर | 78 |
| सारण | 690 |
| सिवान | 231 |
| गोपालगंज | 395 |
| पूर्वी चंपारण | 474 |
| पश्चिमी चंपारण | 311 |
| बगहा | 0 |
| दरभंगा | 741 |
| समस्तीपुर | 731 |
| मधुबनी | 607 |
| पूर्णिया | 280 |
| कटिहार | 484 |
| अररिया | 122 |
| किशनगंज | 280 |
| सहरसा | 74 |
| सुपौल | 144 |
| मधेपुरा | 193 |
| भागलपुर | 666 |
| बांका | 294 |
| नवगछिया | 0 |
| मुंगेर | 171 |
| जमुई | 257 |
| लखीसराय | 123 |
| शेखपुरा | 192 |
| खगड़िया | 111 |
| बेगूसराय | 422 |
| कुल | 15,000 |
बिहार होमगार्ड भर्ती परीक्षा में दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक जैसे कई चरण शामिल होंगे। अभ्यर्थियों की लंबाई के साथ-साथ सीने की माप भी की जाएगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि मार्च के पहले सप्ताह में होमगार्ड भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। फिलहाल, आप इसको लेकर शॉर्ट नोटिफिकेशन देख सकते हैं।






