Bihar Weather Alert : बिहार में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट.

बिहार में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बारिश को लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है।

   

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्वोत्तर असम और इसके आसपास के इलाके में एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। 8 और 9 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करने वाला है, जिसके कारण कई स्थानों पर हल्की वर्षा होने का अनुमान है।

वहीं, पटना सहित कई जिलों में अगले 24 घंटे में 10 से 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है, और झोंके के साथ 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा का प्रभाव होगा।

मौसम विभाग ने नदी में यात्रा करने वाले यात्रियों और नाविकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

बदलते हुए मौसम के कारण पटना समेत 10 शहरों के तापमान में गिरावट देखी गई है, जिससे ठंड थोड़ी बढ़ती हुई नजर आई है।

पटना का न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सिवान के जीरादेई में 12.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

वहीं, अधिकतम तापमान पटना में 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि छपरा में सर्वाधिक 30.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

शहरों के तापमान में गिरावट

शहर गिरावट (°C में) तापमान (°C में)
पटना 3.9 26.7
भोजपुर 5.3 25.5
बक्सर 5.3 27.5
गोपालगंज 4.6 26.4
अरवल 4.7 25.0
औरंगाबाद 4.8 28.1
सासाराम 5.1 25.5
राजगीर 3.2 26.6
गया 2.8 28.0
डेहरी 2.2 29.6
   

Leave a Comment